Header Ads Widget

पालीगंज में सर्प काटने से एक ब्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम


फोटो:- रोते बिलखते मृतक के परिजन।

रिपोर्ट - नितीश कुमार

जिला - पटना

पालीगंज/ शनिवार की रात ख़िरीमोड थाना क्षेत्र के सिद्धिपूर गांव में दो मासूम बच्चों के पिता को सर्प डँसने से मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार ख़िरीमोड थाना क्षेत्र के सिद्धिपूर गांव निवासी अवधेश खलीफा के 25 वर्षीय पुत्र राजीव खलीफा शनिवार की देर शाम अपने घर मे दो मासूम बच्चों के साथ मौजूद था। उसी दौरान उसे अपने घर के छप्पर से एक सर्प लटकता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने सर्प से बचाव के लिए उसे पकड़ना चाहा। उसी दौरान सर्प ने राजीव खलीफा को डँस लिया। जिसके बाद घरवाले ने उसे झाड़फूंक के लिए तांत्रिक के पास ले गया। जहां से परिजनों ने झाड़फूंक के बाद इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाने लगा। लेकिन राजीव की मौत रास्ते मे ही हो गया। वही जैसे ही शव घर पहुंची परिजनों के बीच हाहाकार मच गई। उसके बाद परिजनों ने शव को अंतिम संस्कार के लिए पटना ले गया।



बता दूं कि मृतक एक पत्नी व दो बच्चे का एकमात्र सहारा था। मृतक के दोनों बच्चे चार व पांच वर्ष के है। वह अपने परिवार का भरण पोषण मजदूरी कर किया करता था।