सासाराम | जिला संवाददाता
आरआरबी व एनटीपीसी परीक्षा में धांधली और बिहार व यूपी में छात्रों पर पुलिसिया अत्याचार के खिलाफ वामदलों समेत महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने छात्रों के भारत बंद के समर्थन में डेहरी-बिक्रमगंज मुख्य सड़क को नासरीगंज धूस चौराहे के निकट घंटों जाम किया। कड़ाके की ठंड के बसवजूद प्रदर्शनकारी सुबह से ही उक्त स्थल को बांस-बल्लियों से घेर कर आवागमन ठप कर दिया और धरने पर बैठ गये। फलस्वरूप सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोगों ने जम कर केंद्र व राज्य सरकार विरोधी नारे लगाए। सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि रेलवे परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद उठ खड़े युवा आंदोलन को दबाने के लिए सरकार का दमनात्मक रवैया अत्यंत ही निंदनीय है। लोगों ने कहा कि छात्र व युवा पिछले सात वर्षों के भाजपा के राज में ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। और इस षडयंत्र में बिहार की नीतीश सरकार की भी भागीदारी है।
वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों का खमियाजा युवा बेरोजगार भुगत रहा है। और प्रधानमंत्री मोदी अपने पूंजीपति मित्रों के विकास में लगे हैं। लोगों ने कहा कि आरआरबी व एनटीपीसी परीक्षा को लेकर उठी छात्रों की मांगे सरकार को माननी पड़ेगी। अन्यथा बेरोजगार, छात्र व युवा क्रांतिकारी केंद्र व राज्य की सरकारों को सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे। बंद का नेतृत्व भाकपा माले लिबरेशन के प्रखंड सचिव मिथिलेश तिवारी, कैसर निहाल, राजद के प्रखंड अध्यक्ष शिवकल्याण भारद्वाज, सीपीआई के अजय कुमार सिंह और सीपीएम के मदन किशोर सिन्हा ने किया। मौके पर नंदकुमार सिंह,सुनिल सिंह, मोतीलाल साह, रितेश, जमील अख्तर, चंदन यादव, बबन सिंह इत्यादि उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.