👆शिविर में उपस्थित डॉक्टर व संस्थान के पदाधिकारी
सासाराम | जिला संवाददाता
रोहतास जिले के नासरीगंज प्रखंड अंतर्गत बाराडीह गांव में शिवशक्ति आरोग्य फाउंडेशन के बैनर तले नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता वार्ड सदस्य ममता देवी ने की।पति विश्वनाथ सिंह के तत्वाधान में शिवशक्ती आरोग्य फाउंडेशन के द्वारा निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए ओपीडी में कल 95 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की ग ई।
डॉक्टरों ने मरीजों का ब्लड प्रेशर, शूगर समेत विभिन्न बीमारियों की जांच की। और मरीजों को उचित परामर्श दिये गये। शिविर में मरीजों के बीच आवश्यकतानुसार दवाओं का वितरण भी मुफ्त में किया गया। वहीं लोगों के बीच मास्क भी बांटे गये। मौके पर लक्ष्मी क्लिनिक के डॉ॰ पिंटू कुमार , डॉ॰ धर्मेंद्र कुमार, पूजा श्रीवास्तव एवं शिवशक्ती आरोग्य फाउंडेशन के दीपक कुमार सिंह और प्रखंड समंवयक आफताब आलम इत्यादि उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.