सासाराम | जिला संवाददाता
रोहतास जिले के नासरीगंज प्रखंड के मनौली गांव में स्वतंत्रता सेनानी मुसद्दी पांडेय की पुण्य तिथि मनाई गई। इसकी अध्यक्षता भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जीएन लाल एवं संचालन स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र सह हाईस्कूल के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सुरेश पांडेय ने की। भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों का जो योगदान है उसे भुलाया नहीं जा सकता। और सौभाग्य की बात है कि गांव गांव से स्वतंत्रता सेनानियों की जमकर जुड़ी हुई है। जिन्हें याद कर हम देश की आजादी के लिए किये गये उनके अथक संघर्ष को समझ सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी स्वतंत्रता सेनानी सदा के लिए अमर हो चुके हैं।
इसके पूर्व दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा पर लोगों ने पुष्पांजलि भी अर्पित किये। और अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र भेंट कर किया गया। इस अवसर पर सैंकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबल भी वितरित किये गये। मौके पर वयोवृद्ध जनसंघ कार्यकर्ता राधाकृष्ण पांडेय, सासाराम नेत्रहीन विद्यालय के संचालक प्रोपकारी, समाजसेवी गांधी चौधरी, पूर्व सरपंच मदन मोहन श्रीवास्तव, भाजपा जिला मंत्री संध्या श्रीवास्तव, प्रखंड अध्यक्ष कनकधीर उपाध्याय, नगर अध्यक्ष लाल बाबू प्रसाद, अमित कुशवाहा, रघुनाथ शरण गुप्ता, संतोष आर्या, राजकुमार शर्मा, प्यारेश्वर रामसागर सिंह, हरेकरष्ण पांडेय, धीरजा सिंह, बिमदेश्वरी सिंह, अशोक सिंह, विजय कुमार सिंह, अंजनी कुमार सिंह, डॉ॰ बर्फी साव, अनिल कुमार और रौशन कुमार इत्यादि उपस्थित थे।