Header Ads Widget

शशि बने नासरीगंज मुखिया संघ के अध्यक्ष



सासाराम | जिला संवाददाता

रोहतास जिले के धनावं पंचायत के धनावं गांव स्थित पंचायत सरकार भवन में हुई एक चुनावी बैठक में इटिम्हां पंचायत के मुखिया शशि कुमार को नासरीगंज प्रखंड मुखिया संघ का अध्यक्ष चुना गया। उक्त पद के लिए चार लोगों ने दावेदारी पेश की। जिसके बाद बहुमत के आधार पर शशि कुमार अध्यक्ष बनाए गये। धनावं पंचायत की मुखिया अफसाना खातून को संघ का उपाध्यक्ष, मंगरावं पंचायत के मुखिया वकील कुमार को सचिव, परसियां पंचायत की मुखिया अनिता देवी को महासचिव और डेहरी पंचायत के मुखिया कृष्ण कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। 

इस दौरान लोगों ने पंचायतों के विकास की योजनाओं पर भी विशेष चर्चा की। वहीं बैठक में उपस्थित पोखराहां पंचायत के मुखिया टिंकू सिंह ने बाद में बैठक का बहिष्कार कर दिया। मौके पर मुखिया निशु देवी, सावित्री देवी, रामदुलारी देवी, अस्तुरना देवी, बादशाह तिवारी, मंजू देवी, समाजसेवी गांधी चौधरी, शाहिद हुसैन, पंकज साह, सूखराज पासवान, निरंजन राम, बीडीसी सदस्य साजिद हुसैन, मन्टू तिवारी और पूर्व उपमुखिया राजू सिंह इत्यादि उपस्थित थे।