सासाराम | जिला संवाददाता
वरिष्ठ लोजपा नेता सह पूर्व काराकाट विधानसभा प्रत्याशी नवाब हुसैन का सोमवार की रात आकस्मिक निधन हो गया। वे 62 वर्ष के थे। उन्होंने रोहतास जिले के नासरीगंज शहर के वार्ड नौ स्थित अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांसें लीं। वे अपने पत्नी, तीन पुत्री व दो पुत्र व पुत्र वधु छोड़ गये हैं। वर्ष 2007 में श्री हुसैन ने वार्ड तेरह से पार्षद का चुनाव भी जीता था। और मुख्य पार्षद की दावेदारी की थी। लेकिन मुख्य पार्षद के चुनाव में बहुमत की बराबरी के बाद लाॅटरी से हुए चयन में वे हार गये थे। जिसके बाद उन्होंने पार्षद के पद से इस्तीफा दे दिया था। उनकी जनाजे की नमाज बागवाली मस्जिद में अदा की ग ई। जिसके बाद उन्हें स्थानीय कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। नगर की मुख्य पार्षद सुलेखा कुंअर, उपमुख्य पार्षद शबनम आरा, पूर्व मुख्य पार्षद पंकज कुमार, पूर्व उपमुख्यपार्षद सेराजुल हक, पार्षद सबीहा खानम, शमशाद अहमद परसवी, संतोष कुमार, कृष्ण कुमार, शंकर प्रसाद, सीमा देवी, सुनिता सिंह, पूर्व पार्षद संजय कुमार, अजय सिंह, शैलेश कुमार बबलू, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष महेश चौधरी, लोजपा नेता उदय पासवान, धर्मेंद्र पासवान,सतीश सिंह, बबलू सिंह, डोमा पासवान और श्रीभगवान कुशवाहा इत्यादि ने श्री हुसैन के निधन पर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.