मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
लदनियां प्रखंड की लक्ष्मीनियां पंचायत की दो टर्म मुखिया रह चुकी रेणु देवी (39) का असामयिक निधन शनिवार की देर शाम हो गया। वह 2006 से 2016 तक उक्त पंचायत की मुखिया थी। इनका इलाज दरभंगा में चल रहा था। इलाज के क्रम में उनका निधन हो गया। रविवार को उनका अंतिम संस्कार वैदिक रीति से किया गया। मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र आलोक कुमार ने दी। वह वरिष्ठ राजद नेता राजेन्द्र यादव की पुत्री, जगदीश यादव की पत्नी व पूर्व मुखिया रामदयाल यादव की पुत्रवधू थी।
उनके निधन पर लोगों ने शोक संवेदना प्रकट की है। संवेदना प्रकट करने वालों में पूर्व विधायक प्रो. उमाकांत यादव, जिप सदस्य झमेली राम, ललिता देवी, रामाशीष पासवान, विष्णुदेव भंडारी, रामदेव यादव, रामचन्द्र ठाकुर, शिक्षक अधिकारी यादव, पूर्व प्रमुख भोगेन्द्र यादव, पप्पू यादव, रामदयाल यादव, हरि नारायण यादव, वीरेन्द्र झा, रामकुमार यादव, सरोज यादव, मनोज यादव, दीप नारायण साह, प्रह्लाद राय समेत सैकड़ों लोग शामिल हैं।
लोगों ने कहा कि उनकी राजनीतिक चेतना प्रखर थी। लोगों ने उनकी आत्मा की चिरशांति के लिए भगवान से प्रार्थना की है। लोगों ने दुख की इस घड़ी में संतप्त परिवार के लोगों को सहनशक्ति प्रदान करने की भी प्रार्थना प्रभु से की है।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.