मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
लदनियां प्रखंड कार्यालय में सोमवार को संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। आयोजकों ने इसे समरसता दिवस के रूप में मनाया। उपस्थित लोगों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम निवर्तमान प्रमुख प्रमिला देवी व उपप्रमुख मनोज कुमार यादव की देखरेख में आयोजित था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोगों ने कहा कि बाबासाहेब द्वारा लिखित संविधान के कारण सामाजिक व राजनीतिक गैरबराबरी में कमी आई। संविधान प्रदत मौलिक अधिकार के कारण देश के सभी वर्गों की सामाजिक - राजनीतिक पहचान संभव हो सकी है। मौके पर सत्यनारायण साफी, ध्रुव नारायण महतो, श्रवण कामत, कौशल किशोर, विनोद कुमार सिंह, हरिनारायण सहनी, रामनारायण पंडित, प्रदीप राय, वीरेन्द्र पासवान, प्रहलाद राय, मनोज कुमार कामत, किसुन नायक, अशोक कुमार मंडल, रामाशीष सिंह, अशोक कुमार यादव, हरिओम सिंह समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
इसी प्रकार का कार्यक्रम स्थानीय सामुदायिक भवन में जदयू प्रखंड अध्यक्ष कारी ठाकुर की देखरख में किया गया। किसी ने इसे महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया तो किसी ने समरसता दिवस के तौर पर। राजनीतिक दलों ने इस अवसर पर बाबासाहेब को अपने-अपने तरीके से याद किया। भारतरत्न डॉ.अम्बेडकर की पुण्यतिथि समरसता दिवस के रूप में मनाते हुए पार्टी के प्रवक्ता सह उपाध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोगों से बाबासाहेब के आदर्श व विचारों को अपनाने की बात कही। मौके पर वीरेंद्र कुमार विंदू, वैधनाथ साह, चंद्रभूषण प्रसाद, दीपनारायण साह, अशोक कुमार कामत, अरुण सिंह, विजय साह, कासिंदर सदाय, मो जफीर आदि मौजूद थे।