न्यूज़ डेस्क। पटना के कारगिल चौक पर जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर इसे वैशाली के लिए रवाना किया। जदयू के प्रदेश सचिव कमाल परवेज के नेतृत्व में 40 सदस्यों की टीम साइकिल चलाते हुए वैशाली पहुंचेगी। इस मौके पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जागरूकता के लिए पार्टी की ओर से यह अभियान चलाया जा रहा है।
बिहार में शराबबंदी कानून की जागरूकता के लिए साइकिल रैली निकाली गई है। पार्टी की तरफ से यह अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाज सुधार अभियान के लिए यात्रा कर रहे हैं। पार्टी के नेता भी उनका साथ दे रहे हैं। यह एक बड़ा अभियान है। पार्टी के लोग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस मौके पर उपेंद्र कुशवाहा ने विपक्ष पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि सहयोगी पार्टी भाजपा विशेष राज्य का दर्जा के मुद्दे पर अलग है। दूसरे राज्यों में सब एक साथ मिलकर आवाज उठाते हैं। इसलिए विशेष राज्य के दर्जे के मुद्दे पर सब को एक साथ आना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून के लिए जागरूकता जरूरी है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक तरफ समाज सुधार अभियान के लिए यात्रा कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ पार्टी के नेता भी शराबबंदी को लेकर अपने-अपने तरीके से जागरुकता अभियान चलाने में लगे हैं। जदयू के प्रदेश सचिव कमाल प्रवेश के नेतृत्व में 40 सदस्यों की टीम रविवार को पटना से वैशाली के लिए साइकिल यात्रा निकली।
साइकिल यात्रा को जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने रवाना किया। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बड़ा अभियान है और पार्टी के लोग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की ओर से मुख्यमंत्री के समाज सुधार अभियान यात्रा पर सवाल खड़ा करने को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि क्या चाहते हैं कि शराब सब जगह पहुंचा दिया जाए ?