न्यूज़ डेस्क। आज राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोबिंद के कर कमलो द्वारा प्रो: श्याम शर्मा जी, प्रयास नाट्य संस्था के अध्यझ को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।ज्ञात हो कि इस अवार्ड की घोषणा दो वर्ष पुर्व हो चुकी थी।मगर कोरोना की वजह से पद्मश्री सम्मान से उन्हें आज सम्मानित किया गया।यह सम्मान आपको समसमायिक कला के लिए दिया गया है।
आपकी पहचान रंगगुरू के रुप में विख्यात हैं।है।आपकी पहचान महान चित्रकार के रूप में है। आपको छापाकला चित्रकारी में महारथ हासिल है। आप पटना कला महाविद्यालय के प्राचार्य और नेशनल आर्ट गैलरी,नई दिल्ली के डायरेक्टर रह चुके है।नोकरी से सेवानिवृत होने पर आप अपनी कला साधना मे लीन हैं। चित्रकारिता के अतिरिक्त आपका रंगमंच से गहरा रिश्ता रहा है।आप कई नाट्य संस्थाओं से नाटक मे बतौर अभिनेता भी शिरकत किया है।आपने कई पुस्तके भी लिखी है इस सम्मान से बिहार कला जगत उत्साहित है। सम्मान पाने के ऐतिहासिक पल के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी,गृह मंत्री श्री अमित शाह,उप राष्ट्रपति श्री वकैंया नायडू, उन्की पत्नी और सुप्रसिद्ध रंगकर्मी श्रीमति नवनीत शर्मा ,उनके पौत्र अनहद कृष्ण के अतिरिक्त कई गणमान्य लोग गवाह बने
प्रयास संस्था के उपाध्यक्ष श्री शमोएल अहमद और बांके बिहारी साव ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।और कहा कि यह सम्मान बिहार को गौरवान्वित कर गया।संस्था के संरक्षक अमिताभ लाल, अमलेन्दू सिंहा और अनिल कुमार औझा ने उन्हे वर्चुअल बधाई दी है।सचिव रूपा सिह, रविभुषण बव्लू, संजयकांत ने संयुक्त ब्यान में कहा कि इस सम्मान के लिए हमारी संस्था उन्हे सम्मानित करेगी। वरिष्ठ रंगकर्मी श्री ह्ररिकेष सुलभ,श्री संजय उपाध्याय और श्री विनित झा ने इस निर्णय पर अपनी सहमति दी। आगामी 19 मार्च 2021 को कालिदास रंगालय,पटना में उनका अभिनंदन किया जाएगा। इस समरोह में बिहार कला, साहित्य से जुड़े कई लोगो आंमत्रित किया जाएगा।इस खबर की जानकारी प्रसिद्ध रंगकर्मी श्री मिथिलेश सिंह ने दी।




0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.