Header Ads Widget

पूर्व एचएम 82 वर्षीय श्याम नारायण यादव नहीं रहे



 मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट

 लदनियां प्रखंड के परसाही गांव निवासी हाई स्कूल के एचएम रहे अवकाश प्राप्त शिक्षक श्याम नारायण यादव का निधन शनिवार की शाम हो गया। वे 82 वर्ष के थे। रविवार को उनका अंतिम संस्कार वैदिक रीति से किया गया। मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र चन्द्रवीर  यादव ने दी। मौके पर सैकड़ों लोग उपस्थित थे।



उनके निधन पर लोगों ने शोक संवेदना प्रकट की है।

    संवेदना प्रकट करने वालों में स्थानीय जदयू विधायक मीणा कुमारी, पूर्व विधायक प्रो. उमाकांत यादव, पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, उपेन्द्र सहनी, जिप सदस्य झमेली राम, रामनारायण यादव, रामाशीष पासवान, विष्णुदेव भंडारी, शिक्षक अधिकारी यादव, राजेन्द्र यादव, भगवान प्रसाद यादव, राजकुमार यादव, प्रो. अरुण कुमार,  प्रो. रामेश्वर सिंह, रामानंद सिंह, डॉ. अरुण कुमार, मुखिया अरुण यादव, सत्यदेव सिंह, रामावतार यादव, पूर्व प्रमुख भोगेन्द्र यादव, पप्पू यादव, ओंकारनाथ सिंह, सुशील सिंह, दिलीप यादव, रासलाल पंडित, खुशीलाल ठाकुर,  समेत सैकडों लोग शामिल हैं।

            लोगों ने कहा कि वे सामाजिक-राजनीतिक चिंतक व शिक्षाविद थे। लोगों ने उनकी आत्मा की चिरशांति के लिए भगवान से प्रार्थना की है। लोगों ने दुख की इस घड़ी में  संतप्त परिवार के लोगों को सहनशक्ति प्रदान करने की भी प्रार्थना प्रभु से की है।