Header Ads Widget

कंगना रनौत के ब्यान पर बढ़ती जा रही है सियासत, मुंबई में शिकायत हुई दर्ज।




न्यूज़ डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को हाल ही में नेशनल अवॉर्ड मिला। वहीं एक्ट्रेस कंगना रनौत को पद्मश्री सम्मान से भी सम्मानित किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कंगना को पद्मश्री सम्मान से नवाजा।

ऐसे में सोशल मीडिया पर कंगना के नाम की खूब चर्चा हो रही है। कंगना रनौत के फैंस जहां उनकी इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं.

वहीं हेटर्स कंगना रनौत को ट्रोल कर रहे हैं।इतना ही नहीं कंगना को पद्मश्री सम्मान दिए जाने पर मोदी सरकार पर भी निशाना साधा जा रहा है। कांग्रेस लीडर उदित राज ने सोशल मीडिया पर कंगना को लेकर कटाक्ष किया है।


फ़ाइल फ़ोटो

उदित राज ने मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि पद्मश्री सम्मान सोनू सूद को मिलना चाहिए था।उदित राज ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा- 'लोग हैरान हैं कि पदमश्री सोनू सूद को मिलना चाहिए था, मिला कंगना रनौत को। किस दुनिया में हो, यहां काम पर नहीं झूठ और नफरत फ़ैलाने पर मिलता है।' एडिशनल एडवोकेट जनरल ऑफ छत्तीसगढ़, अशोक बसोया ने कहा- 'मेरा एक सवाल है मोदी जी से, कि सोनू सूद को पद्मश्री क्यों नहीं दिया गया?'

राइटर और पूर्व जर्नलिस्ट प्रीति चौबे ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- 'अगर यही पद्मश्री कोरोना काल में गरीबों के मसीहा बने सोनू सूद को दे दिया जाता तो शायद पद्मश्री का मान सम्मान और भी बढ़ सकता था!

लेकिन ये तो सरकार की चापलूसी करने वालों को मिलेगा!'इन पोस्ट को देख सोशल मीडिया पर ढेरों लोगों के रिएक्शन सामने आने लगे। भारत नाम के एक यूजर ने कमेंट कर कहा- 'मेरा कांग्रेस सरकार से यह सवाल है ।

कि बरखा दत्त और राजदीप सरदेसाई को अवॉर्ड क्यों दिया गया था।' ओमकारनाथ नाम के यूजर ने कहा- 'सोनू सूद के साथ विवादास्पद बड़े सौदों और उनकी जांच का सच सामने आया हो सकता है जो कि गलतियां छुपाने की कोशिश भी लगती है।

जांच दान धर्म के बहुत पहले से शुरू हुई थी। ये भी रिकार्ड पर है, गूगल कर देख लीजिए।'बता दें, कंगना रनौत को 8 नवंबर 2021 को पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कंगना रनौत को प्रशस्ति पत्र के साथ पद्मश्री अवॉर्ड दिया। ऐसे में कंगना रनौत ने अपने इंस्टा अकाउंट से एक वीडियो  भी शेयर किया है ।

जिसमें वह उन लोगों को जवाब देती दिख रही हैं, जिन्होंने कभी उन्हें पूछा था कि 'ये सब क्यों करती हो, पंगे क्यों लेती हो? ये तुम्हारा काम नहीं है।'

विवाद अभी इस मुद्दे पर चल ही रहा था कि कंगना ने   टाइम्स नाऊ के समिट 2021 की मीट में यह कह कर एक विवाद और खड़ा कर दिया, कंगना ने इस इवेंट में  देश को मिली आजादी को भीख में बता दिया। जिसके बाद से सभी उनकी इस बात का विरोध कर रहे हैं और उनके पद्मश्री वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने ट्वीट किया, ''कंगना रनौत का बयान महात्मा गांधी, पंडित नेहरू और सरदार पटेल जैसे स्वतंत्रता सेनानियों का ही नहीं, बल्कि सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारियों के बलिदान का भी अपमान है.''

उधर आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रीति मेनन ने कंगना रनौत के खिलाफ उनके बयान- असली आजादी 2014 में मिली को लेकर मुंबई में शिकायत दर्ज कराई है।