नासरीगंज के पटखवलिया में गोवर्धन पूजा के अवसर पर श्री कृष्ण की पूजा अर्चना करते लोग
सासाराम | जिला संवाददाता
दीपावली की अगली सुबह शुक्रवार को पूरे प्रखंड में गोवर्धन पूजा बड़े ही धूमधाम से लोगो ने मनाया। घरों में पकवान बनाकर भगवान गोवर्धन को भोग लगाया गया और उनकी पूजा अर्चना की गयी। इस त्यौहार का काफी महत्व है। इस पर्व में प्रकृति के साथ मानव का सीधा संबंध दिखाई देता है। इस पर्व की अपनी मान्यता और लोक कथा है।
गोवर्धन पूजा में गायों की पूजा की जाती है। पंडित कृष्ण कुमार मिश्रा के द्वारा बताया गया कि गाय उसी प्रकार पवित्र होती जैसे नदियों में गंगा। गाय को देवी लक्ष्मी का स्वरूप भी कहा गया है। देवी लक्ष्मी जिस प्रकार सुख समृद्धि प्रदान करती हैं उसी प्रकार गौ माता भी अपने दूध से स्वास्थ्य रूपी धन प्रदान करती हैं। इनका बछड़ा खेतों में अनाज उगाता है।
इस तरह गौ सम्पूर्ण मानव जाती के लिए पूजनीय और आदरणीय है। गौ के प्रति श्रद्धा प्रकट करने के लिए ही कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के दिन गोर्वधन की पूजा की जाती है और इसके प्रतीक के रूप में गाय की। वही प्रखंड के बाईपास मोड़़, यादव टोला, इटिम्हां गांव, धनावं, मरोझियां आदि गांवों में गोवर्धन पूजा को लेकर दंगल और जुलुस भी निकाला गया। कहीं-कहीं अनेको प्रकार के लोगों ने करतब भी दिखाए।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.