जिला - पटना
पालीगंज/ प्रखंड क्षेत्र के दहिया पंचायत के मुखिया प्रत्याशी ने मतगगना के दौरान धांधली होने का आरोप लगा निष्पक्ष जांच को लेकर मंगलवार को पटना डीएम तथा चुनाव आयोग को आवेदन सौंपा है।
जानकारी के अनुसार पालीगंज में 29 सितंबर को पंचायती चुनाव के दूसरे चरण के दौरान मतदान कराई गई थी। जिसकी गिनती ख़िरीमोड स्थित सरकारी आईटीआई भवन में 1 अक्टूबर को कराई गई। लेकिन तब से पालीगंज के कुछ प्रत्यासियो के बीच मतगणना को लेकर असन्तोष ब्याप्त है। उसी दौरान दहिया पंचायत के मुखिया प्रत्यासी दुलारी देवी मुखिया पद के मतों में गिनती के दौरान धांधली और नियमो के विरुद्ध कार्य में लिप्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने व मतों की दुबारा गिनती एवं गिनती के समय सीसीटीवी के वीडियो फुटेज को प्रार्थी को सामने दिखाने हेतु मांग को लेकर पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह व चुनाव आयोग को आवेदन सौंपी है।
आवेदन के माध्यम से उन्होंने बताई की मतग
णना की निर्धारित तिथि 1 अक्टूबर को मतगणना केंद्र पर मेरे अभिकर्ता पुत्र संजय कुमार की उपस्थिति में मात्र कुछ ईवीएमो को खोला गया। जबकि सभी इवीएमो को पीछे में ही खोला गया। उसके बाद सीधा दूसरे पक्ष को जीत की घोषणा कर दी गयी। मुझे कहना है कि मतगणना अधिकारी एवं उनके दबाव में आकर कुछ अन्य अधिकारी कार्य किया है। जिनके विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई करने का कृपया करें। मेरे द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी आवेदन दी गई लेकिन कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं हुए।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.