मधुबनी से आशीष झा / लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
लदनियां प्रखंड में मंगलवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जारी नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन ग्राम पंचायत, पंसस व ग्राम कचहरी के विभिन्न पदों पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने शांतिपूर्ण माहौल में नामांकन के पर्चे भरे। उमड़ी भीड़ के हिसाब से नामांकन कार्य में लगे कर्मियों ने तत्परता दिखाई। सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीपीआरओ ने नरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि कार्य के हिसाब से कर्मियों को सुविधाएं दी जा रही हैं। कर्मियों द्वारा समय से कार्यो के निष्पादन की हरसंभव कोशिश की जाती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन की मुश्तैदी की सराहना की। अभीतक कोई अप्रिय घटना नहीं घटी है। बीडीओ अखिलेश्वर कुमार ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मेडिकल टीम की तैनाती भी की गई है।
मंगलवार को मुखिया पद पर कुमरखत पूर्वी से शीला देवी, सिधपा से सत्यदेव प्रसाद सिंह, कुमरखत पश्चिमी से प्रिया, ललिता देवी, पंसस पद पर कुमरखत पूर्वी से धनेश्वर कामत, पिपराही से सिरिन अफरोज, पथराही से फुलकुमारी देवी, कुमरखत पश्चिमी से रामकुमार यादव, लक्ष्मीनिया से हीरालाल चौधरी, महथा से बबिता देवी, सरपंच पद पर लक्ष्मीनिया से राजेश कुमार प्रसाद, सिधपकला से लालबिहारी यादव, महथा से लीलवती देवी, कुमरखत पूर्वी वीरेंन्द्र कुमार आदि ने नामांकन पत्र दाखिल किया। समाचार लिखे जाने तक नामांकन की समेकित रिपोर्ट तैयार नहीं हो पाई थी।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.