मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
लदनियां प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस क्रम में भाजपा अतिपिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष मंगलबिहारी कामत के नेतृत्व में गांधीजी के तैलचित्र पर माल्यार्पण करने के बाद शनिवार को कार्यकर्ताओं ने बरहा स्थित हॉस्पिटल परिसर के दुर्गा मंदिर समेत कई सार्वजनिक व धार्मिक प्रतिष्ठानों के परिसरों की सफाई झाड़ू चलाकर की।जानकारी देते हुए मंगलबिहारी कामत ने कहा कि स्वच्छता मानवता की रक्षा के लिए वरदान साबित हो रही है। बढ़ते वैश्विक प्रदूषण को देखते हुए स्वच्छता अभियान में हाथ बटाना हम सबकी जवाबदेही हो गई है।
इस अभियान में उनके साथ रामबाबू दास, रामकुमार साह, ध्यानी साह, बिल्टू साह, बासुदेव पुजारी, रामदत मंडल, धनेश्वर कामत, मोहम्मद यासीन, दिलीप कुमार वर्मा, रामप्रवेश कामत, धनवीर कामत, देवनंदन मंडल, रामप्रकाश मंडल समेत अन्य थे। इसी प्रकार के कार्यक्रमों का संचालन सभी विद्यालयों के शिक्षकों ने किया। शिक्षक व छात्रों ने गांधीजी के तैलीय चित्र पर माल्यापर्ण करते हुए स्वच्छता विषय पर प्रकाश डाला।