न्यूज़ डेस्क। आज़ादी की ७५वीं वर्षगांठ पर पुरे देश में "आजादी का अमृत महोत्सव" मनाया जा रहा है।इसी क्रम में आज "हनी डुयू पोइंट स्कूल,दरियापुर गोला रोड़,चुड़ी मार्केट,पटना में गीत -संगीत,नाटक के अतिरिक्त क्युज प्रतियोगिता के पुरुस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ।क्यूज प्रतियोगिता विगत १ अक्टूबर २०२१ को हुआ था।इस अवसर पर बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लि.के डी.जी.एम श्री प्रभात कुमार के हाथो पुरूस्कार वितरण किया गया। प्रथम पुरूस्कार -मानसी कुमारी(कक्षा ६),दुसरा-मेघा कुमारी(कक्षा ६)और तिहरा पुरूस्कार -अलिशा(कक्षा७)को दिया गया। पुरुस्कार पाने पर स्कूल के बच्चों काफी उत्साहित थे। इसी अवसर पर राज्य की चर्चित नाट्य संस्था "प्रयास"ने वित्तीय साक्षरता पर आधारित नुक्कड़ नाटक "बिन्दिया का नथिया"का भी मंचन किया। रंगकर्मी मिथिलेश सिंह द्वारा लिखित-निर्देशित इस नाटक में उदय सागर,दीपक आनंद, सौरभ कुमार, अभिषेक मल्लिक, गंगासागर, रजनी शरण, आरती सिंह, फिरोज़ आदि ने अपनी-अपनी भुमिका बखुबी निभाई।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.