दिल में छिद्र वाले बच्चे का कराया जा रहा मुफ्त इलाज



मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट

लदनियां प्रखंड के स्वास्थ्य विभाग ने दिल में छिद्र वाले बच्चों की खोज शुरू कर दी है। अभीतक ऐसे 30 बच्चों की खोज की जा सकी है। उसमें से विष्णुपुर गांव की एक बच्ची कंचन कुमारी (16) को सीएचसी की अनुशंसा पर आरबीकेएस के तहत अहमदाबाद में मुफ्त व सफल इलाज संभव हो सका है। ऐसे बच्चों की खोज में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार अमन की देखरख में एक टीम काम कर रही है। 

टीम में डॉ. मोहम्मद तनवीर आलम, डॉ. एच शाहिद, मो. शहाबुद्दीन अंसारी, एएन एम नीलू कुमारी पल्लवी, जिला समन्वयक कमलेश शर्मा शामिल हैं। डॉ. अमन ने ऐसे बच्चों के अभिभावकों से इस सुविधा का लाभ उठाने का आग्रह किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ