मधुबनी से आशीष झा / लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
लदनियां प्रखंड की खोजा पंचायत से चुनावी मैदान में उतरी सर्वाधिक योग्य मुखिया प्रत्याशी ललिता कुमारी, पति रमण चौधरी ने चुनाव प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। खाजेडीह, धर्मबन, चिकनोटवा आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया और मतदाताओं से कहा कि चिमनी चुनाव चिह्न व नाम के सामने के बटन दबाकर आप हमें वोट दें, हम सबका विकास करेंगे। महिला व युवाशक्ति को बढ़ावा देने के लिए गांव स्तर पर बनेगी योजनाएं। अपने निवेदन में उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से मुखिया बनने का सौभाग्य प्राप्त होता है, तो जनता की राय से शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, वृद्धावस्था पेंशन आदि की दिशा में पारदर्शिता व ईमानदारी से काम होगा।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.