Header Ads Widget

दो चोरी के बाइक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार




मधुबनी - बासोपट्टी से रौशन कुमार की रिपोर्ट। 

थाना पुलिस के द्वारा दो   बाइक के साथ एक आरोपी को धर दबोचा गया है।मिली जानकारी के अनुसार एसआई सुरेश प्रसाद सिंह के प्रतिवेदन पर मामला दर्ज किया गया है।दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि संध्या गश्ती के दौरान फरार अभियुक्तों के विरुद्ध छापेमारी किया जा रहा था।बताया गया है कि जैसे ही पुलिस प्रशासन की गाड़ी मनमोहन चौक के निकट पहुंची तो उसी दौरान गुप्त सूचना मिली।मालूम हो कि पुलिस मढिया में राजकुमार ठाकुर के घर पहुंचा तो देखा गया कि पुलिस प्रशासन जीप को देखकर दो व्यक्ति भागने लगा।बताते चलें कि बासोपट्टी थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनो व्यक्ति में से एक व्यक्ति को मौके पर धर दबोचा। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मढिया गांव निवासी राजकुमार ठाकुर के रूप में किया गया है।

वहीं दूसरा व्यक्ति भागने में सफल रहा।उसी समय पुलिस के द्वारा पकड़े गए व्यक्ति की घर की तलाशी ली गई।जिसके दौरान एक बाइक बरामद किया गया।जिसका कोई वैध कागज नही मिल पाया।बतादे बासोपट्टी थाना पुलिस की करवाई वहीं नही रुकी।पुलिस ने तलाश करते हुए उसके घर के पीछे की तरफ पहुंच गए तो देखा कि एक और बाइक छुपा कर रखा हुआ था।उसी समय पुलिस ने उस परिवार के सदस्यों से बाइक की कागजात की मांग किया लेकिन कोई कागजात नहीं मिल पाया।दर्ज प्राथमिकी में यह भी बताया गया है कि चोरी की टीम का सदस्य से चोरी समान खरीदना एवं बिक्री करना भी कानूनी जुर्म है।इस मामले में पुलिस के द्वारा तीन व्यक्तियों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।इस बाबत जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति गिरफ्तार कर लिया है।साथ ही उन्होंने यह भी कहा पुलिस आगे की करवाई कर रही है।