मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
जनतादल यूनाइटेड के प्रदेश सचिव वासुदेव कुशवाहा प्रदेश जदयू मुख्यालय के सचिव पद पर मनोनीत होने के बाद घर पहुंचे। लदनियां, बाबूवरही व खजौली के कार्यकर्ताओं ने उनके सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन हरिनारायण सहनी की देखरख में किया गया। लोगों ने उन्हें पाग, दोपटा व माला से सम्मानित किया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सिंह की सकारात्मक सोच के कारण संगठन को मजबूती मिलने लगी है। उन्होंने पार्टी के हित में कई सराहनीय कदम उठाये हैं।
उन्होंने प्रदेश सचिव वासुदेव कुशवाहा को प्रदेश जदयू मुख्यालय सचिव बनाकर पार्टी ने कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया है।
मौके पर बाबूवरही प्रखंड के पूर्व जदयू अध्यक्ष सूर्यदेव सिंह, खजौली के शत्रुघ्न साह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष हरिनारायण सहनी, सत्यनारायण साफी, योगेन्द्र सिंह, उमेश सिंह, दुखी पासवान, सुकन मुखिया, मनोज कामत, रामबालक सिंह, गंगासागर यादव, रामसुंदर सिंह, मुकेश कुमार यादव, प्रदीप राय, चन्द्र भूषण प्रसाद, विजय सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।



0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.