Header Ads Widget

प्रधानमंत्री मोदी के 71 वें जन्मोत्सव पर चलाए जा रहे सेवा समर्पण अभियान के तहत भाजपा एवं भाजयुमो ने किया वृक्षारोपण।- प्रवीण कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष


अररिया/सन आफ सीमांचल ज्ञान मिश्रा :-

पीएम मोदी के 71वें जन्मोत्सव पर भाजपा द्वारा चलाये जा रहे सेवा समर्पण अभियान के तहत सोमवार को औराही पश्चिम पंचायत के रानी पोखर पर भाजपा रेणुगांव मंडल अध्यक्ष विपिन मेहता के अगुवाई में जिला महामंत्री प्रतापनारायण मंडल, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, एवं पूर्व मुखिया ओबीसी मोर्चा के प्रदेशकार्य समिति सदस्य सुनील मंडल की उपस्थिति में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम के उपरांत जारी प्रेस बयान में मंडलअध्यक्ष विपिन मेहता एवं मंडल महामंत्री अवधेश विश्वास ने बताया कि रेणु गांव मंडल के कार्यकर्ता ने इस देशव्यापी कार्यक्रम के तहत 71 फलदार वृक्ष लगाकर प्रधानमंत्री को कार्यकर्ताओं ने   बधाई शुभकामना संदेश प्रेषित किया है।इस दौरान जिला महामंत्री श्री मंडल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिए वृक्षारोपण ना सिर्फ जरूरी है,बल्कि आज के परिवेश में इसे जनांदोलन बनाने की जरूरत है,क्योंकि इससे ही वायुमंडल को संतुलित किया जा सकता है और ऑक्सीजन की किल्लत को काफी हद तक दूर भी किया जा सकता है। 

उन्होंने पीएम जन्मोत्सव पर भाजपा कार्यकर्ता से 'हर बूथ,वृक्ष युक्त' बनाने का संकल्प लेकर कार्य करने का आह्वन किया।इस मौके पर पिनाकी रंजन, ताराचंद मंडल, विमल विश्वास,अमलनाथ मंडल, अरुण मंडल,सतीश कुमार, आलोक कुमार, सुरेंद्र मंडल, आदि अनेकों कार्यकर्ता व दर्जनों गणमान्य ग्रामीण भी मौजूद थे।