रंगरा - रंगरा गांव के 7 वर्षीय बालक वेदांत ठाकुर को त्रिपुरा में ईस्ट त्रिपुरा से सांसद रेबती त्रिपुरा ने रविवार देर शाम सम्मानित किया है. वेदांत को ये सम्मान क्रिएटिव वीडियो बनाने के उपलक्ष्य में दिया गया है. बता दें कि हाल में वेदांत ने सांसद रेबती त्रिपुरा के जीवन पर संक्षिप्त वीडियो बनाया था, जो त्रिपुरा में काफी वायरल हुआ. इसके बाद ही सांसद ने वेदांत को नई दिल्ली स्थित आवास पर बुलाकर सम्मानित किया. सम्मान में वेदांत को त्रिपुरा का मशहूर ‘रीसा’ भेंट किया गया. वेदांत के उक्त वायरल वीडियो और सम्मान के विषय को सांसद ने खुद अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर कर इसकी जानकारी दी है. मालूम हो कि वेदांत को इससे पहले केरल राजभवन में वहां के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख भाई मांडविया, नई दिल्ली से सांसद तथा मशहूर गायक मनोज तिवारी, मीनाक्षी लेखी समेत कई जाने-माने शख्सियत सम्मानित कर चुके हैं. वेदांत के पिता कुमार सुशांत बताते हैं कि वेदांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में शुरू की गई प्रमुख योजनाओं पर 100 से अधिक वीडियोज में एंकरिंग कर रहा है, तो वहीं रामायण रिसर्च काउंसिल के अंतर्गत रामायण मंच यू-ट्यूब चैनल के लिए वीडियोज में लगातार एंकरिंग कर रहा है.
- Home-icon
- बिहार
- _आरा
- _औरंगाबाद
- _छपरा
- _जोगबनी
- _दरभंगा
- _नवगछिया
- _नालन्दा
- _नासरीगंज
- _पूर्णिया
- _फारबिसगंज
- _बक्सर
- _बगहा
- _बासोपट्टी
- _बिहार
- _बेगूसराय
- _भागलपुर
- _मधुबनी
- _मनोरंजन
- _मुंगेर
- _मोतिहारी
- _राजनगर
- _राज्य
- _रोहतास
- _लदनिया
- _वैशाली
- _शेखपुरा
- _समस्तीपुर
- _सासाराम
- _सिवान
- _सुपौल
- _सोनपुर
- _हाजीपुर
- झारखंड
- _रांची
- _जमशेदपुर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर