पटना। आज पटना कंकरबाग स्थित अस्पताल में डॉ. आशीष कुमार ने रोबोटिक टेक्नोलॉजी नी और हिप रिप्लेसमेंट से 200 से अधिक घुटने और हिप का सफल ऑपरेशन कर देश में रिकॉर्ड स्थापित हुए साल का प्रथम वर्षगांठ मनाया। इस वर्षगांठ पर डॉ. आशीष कुमार ने केक काट कर प्रथम वर्षगांठ मनाया। डॉ. आशीष कुमार पद्मश्री सम्मानित डॉ. आरएन सिंह के बेटे और सवेरा कैंसर हॉस्पिटल के फाउंडर भी हैं।
इस मौके पर पद्मश्री सम्मानित डॉ.रबींद्र नारायण सिंह भी मौजूद रहे। डॉ. आरएन सिंह ने बताया जो मिल गया उससे लोगों को संतुष्ट नहीं होना चाहिए बल्कि उससे भी अच्छा करने का प्रयास करते रहना चाहिए, साथ ही उन्होंने डॉ.आशीष कुमार और उनकी पुरी टीम को इसके लिए बधाई दी और इससे भी अच्छा करने का संदेश दिया।
ज्ञात हो पिछले महीने डॉ.आशीष कुमार और उनकी पुरी टीम ने 150 रोबोटिक टेक्नोलॉजी से घुटने का सफल ऑपरेशन कर पूरे देश में सब से अधिक रोबोटिक ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर का रिकॉर्ड बना कर लिम्का बुक में नाम दर्ज करवाने के लिए भेजा था।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.