Header Ads Widget

हिंदी साहित्य सम्मेलन में महिलाओं का सावन महोत्सव एवं कववित्री सम्मेलन का आयोजन।


 

न्यूज़ डेस्क। हिंदी साहित्य सम्मेलन में महिलाओं का सावन महोत्सव एवं कववित्री सम्मेलन का आयोजन बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ अनिल सुलभ के द्वारा आयोजित किया गया। जिस में पटना के हिंदी साहित्य से जुड़ी कववित्रीयों ने उपस्थिति दर्ज कराई।

इस अवसर पर महिलाओं ने अनिल सुलभ को पुनः अध्यक्ष बनाए जाने की संभाना व्यक्त करते हुए खुशी का इजहार किया। सावन के इस मौके पर महिलाओं ने सावन के गीत, ग़ज़ल, दोहा, कविताओं से समां बांध दिया। साथ ही तरह-तरह की गतिविधियां कर माहौल को खुशनुमा बना दिया। महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज के त्यौहार की शुभकामनाएं दीं साथ ही परंपरागत सावन गीत प्रस्तुत कर लोग झूम उठे। 

कार्यक्रम में शामिल एक कववित्री डॉ. अर्चना त्रिपाठी ने बताया की बीते साल से लोग कोरोना काल के कारण अपने अपने घरों में कैद थे खास कर महिला मगर आज सावन के नाम पर सारी महिलाएं निकली और पूरे हिंदी साहित्य सम्मेलन सभागार को अपने गीतों और कविताओं से मन मुग्ध कर दिया। हिंदी साहित्य सम्मेलन  में आई महिलाओं ने  इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सभी का धन्यवाद दिया। इस मौके पर बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ अनिल सुलभ स्वयं मौजूद रहें।