अररिया / फारबिसगंज (ज्ञान मिश्रा)
रेल विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर आगामी 5 जुलाई से जोगबनी आनंद बिहार सीमांचल सुपर फास्ट एक्सप्रेस ओर अलीपुर द्वार दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू करने पर एन एफ रेलवे कटिहार रेल मंडल के उपभोक्ता सलाहकार समिति (डीआरयूसीसी) के सदस्य प्रवीण कुमार ने रेल यात्री हित मे लिए गए निर्णय का स्वागत किया है, और रेल मंत्री पीयूष गोयल के प्रति आभार जताते हुए साधुवाद प्रेषित किया है। बता दें की डीआरयूसीसी सदस्य श्री कुमार सहितअनेकों सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना गाइडलाइन्स के अनुरूप ट्रेन के परिचालन प्रारंभ के लिए निरंतर पत्राचार के माध्यम से मांग किया जाता रहा है।अपने प्रेस बयान में डीआरयूसीसी सदस्य श्री कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण करीब डेढ़ वर्षों से बाधित सीमांचल एक्सप्रेस व महानंदा एक्सप्रेस का नियमित रूप से पुनः परिचालन की घोषणा से रेल यात्रियों के साथ साथ न सिर्फ व्यपारियों, किसानों, मजदूरों को राहत प्रदान करेगी बल्कि ट्रेन आधारित छोटे छोटे रोजगार करने वालो को भी बड़ी राहत मिलेगा। श्री कुमार ने कहा कि जारी अधिसूचना के अनुसार 04070-04069 सीमांचल एक्सप्रेस और 05483-05484
महानंदा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 5 जुलाई को आनंद बिहार और दिल्ली स्टेशन से खुलेगी जबकि 6 जुलाई को जोगबनी व अलीपुरद्वार से खुलेगी।कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल के तहत सभी बोगियां आरक्षित होगी अर्थात द्वितीय सामान्य श्रेणी में यात्रा करने वालों को भी रिजर्वेशन टिकट लेकर ही यात्रा कर सकते है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.