मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
लदनियां प्रखंड मुख्यालय स्थित राजद के पूर्व अध्यक्ष प्रणव कुमार पप्पू के आवास पर सोमवार को राजद का स्थापना दिवस प्रखंड अध्यक्ष झमेली राम की देखरेख में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष श्री महरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजद का 25वां स्थापना दिवस है। वर्ष 1997 में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने इसकी स्थापना की थी। तब से लेकर आज तक राजद सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक गैरबराबरी को मिटाने की दिशा में लड़ाई लड़ता आ रहा है। ईमानदारी से लोगों की सेवा में लगा हुआ है। पूर्व प्रमुख भोगेंद्र यादव ने लालू यादव के द्वारा लड़ी गई सम्पूर्ण लड़ाई की जानकारी लोगों को दी। प्रणव कुमार पप्पू ने लालू प्रसाद के उतराधिकारी तेजस्वी यादव में अपनी आस्था प्रकट की। मौके पर विजय राय, भोगी यादव, मोहम्मद नूरैन आलम, श्याम लाल ठाकुर, रामकुमार यादव, विनोद यादव, रामनाथ यादव, अमर साह, देवन यादव, मुकेश यादव, रामकुमार राय समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.