एनएच 227 पर सिमराढी के निकट आवगमन पूर्ण रूप से हुआ बाधित



मधुबनी - बासोपट्टी से रौशन कुमार की रिपोर्ट ।

उमगांव जयनगर मुख्य सड़क में सिमराढी गांव के निकट एनएच 104 पर संवेदक द्वारा बना डायवर्सन बह गया.जिसके बाद आवागमन बंद हुआ तो वहीं कई लोगो के घर में बाढ़ का पानी कई लोगो के घर में घुस गया है.कई लोग एनएच पर तब्बू बनाकर रहने को मजबूर है.बुधनी देवी ने बताया कि मेरा घर बाढ़ की पानी से घिर गया.इसी दौरान एक प्रसूति महिला को कई लोगो ने जान बचाकर घर से बाहर निकाला.इसी तरह कई लोगो के घर में पानी चल गया है तो कई लोगो का घर बाढ़ की पानी से घिर गया.बछराजा नदी में जल स्तर में वृद्धि होने के कारण नदी पर बना डायवर्शन टूट कर बह चुका हुआ है.बारिश के कारण जल स्तर में वृद्धि हो रही है.एनएच 104 का डायवर्शन टूट जाने से उमगांव जयनगर का संपर्क टूट चुका हुआ है.इसी बीच में लगातार बारिश के कारण नेपाल से आने वाली बछराजा नदी में पानी बढ़ गया.लोगों के सुविधा के लिए संवेदक के द्वारा एक डायवर्शन बनवाया गया था.समाजसेवी राजीव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एनएच 104 का संपर्क टूट जाने से चार पहिए वाहन का आवागमन पूर्ण रुप से बंद हो चुका हुआ है.स्थानीय लीला देवी,राजो देवी,भोकाई मुखिया,शिलवती देवी,दुखमोचन मुखिया,महंथ मुखिया,जानकी देवी,गुलाई मुखिया,सरोज कुमार,मनोज कुमार,प्रमोद साफी,भीखन साफी सहित अन्य ने बताया कि बाढ़ आने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो चूका है.कई घरों का चूल्हा बंद हो चुका है.कई लोग घर से बेघर हो चुके है.कई लोगो का घर बाढ़ की पानी से घिरा हुआ है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ