नवगछिया - बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने एनडीए कार्यकर्ताओं से गूरूवार को सर्किट हाउस भागलपुर में मुलाकात किया. नवगछिया जदयू जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा ने उप मुख्यमंत्री से मुलाकात कर नवगछिया नगर परिषद में पुराने वार्ड नंबर 3 के सर्वे फाइनल नहीं होने के मामले में ज्ञापन सौंपा है. जिलाध्यक्ष ने उप मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि नवगछिया नगर परिषद के पुराने वार्ड नंबर 3 का सर्वे 1976 में हुआ था लेकिन अभी तक खतियान और नक्शा फाइनल नहीं हुआ है जिसके कारण ऑनलाइन कंप्यूटराइजेशन छुट गया है. ऐसे में ऑनलाइन रसीद नहीं कट रहा है और ना ही उसका परिमार्जन हो रहा है. पिछले 20 सूत्री के जिला के बैठक में इसका प्रस्ताव रखा गया था लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है. जिलाध्यक्ष ने उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद से आग्रह किया कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए. मौके पर जदयू के वरिष्ठ नेता सुबोध साह, गुलशन मंडल, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष मुरारी मंडल ,मीडिया सेल के प्रिंस पटेल, विधायक प्रतिनिधि त्रिपुरारी कुमार भारती, अजेश साहू, प्रभात कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री से मुलाकात किया.
- Home-icon
- बिहार
- _आरा
- _औरंगाबाद
- _छपरा
- _जोगबनी
- _दरभंगा
- _नवगछिया
- _नालन्दा
- _नासरीगंज
- _पूर्णिया
- _फारबिसगंज
- _बक्सर
- _बगहा
- _बासोपट्टी
- _बिहार
- _बेगूसराय
- _भागलपुर
- _मधुबनी
- _मनोरंजन
- _मुंगेर
- _मोतिहारी
- _राजनगर
- _राज्य
- _रोहतास
- _लदनिया
- _वैशाली
- _शेखपुरा
- _समस्तीपुर
- _सासाराम
- _सिवान
- _सुपौल
- _सोनपुर
- _हाजीपुर
- _गया जी
- _पटना
- झारखंड
- _रांची
- _जमशेदपुर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर
- Video

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.