नवगछिया - भाकपा माले के बैनर तले अपराधियों को संरक्षण देने वाले नवगछिया इंस्पेक्टर की बर्खास्तगी की मांग को लेकर कदवा इलाके के विभिन्न गांवों से जुलूस निकालकर कदवा ओपी के सामने बाबा विशुराउत हाइवे के समक्ष नवगछिया पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. मौके पर पुलिस-अपराधी-राजनेता गठजोड़ के खिलाफ नारे बुलंद करते हुए नौगछिया इंस्पेक्टर का पुतला भी फूंका गया. प्रदर्शन सभा को संबोधित करते हुए माले नेताओं ने मौके पर कहा कि सुशासन की दावा करने वाले नीतीश कुमार के राज में अपराधी, पुलिस, राजनेताओं का गठजोड़ चल रहा है. वक्ताओं ने आगे कहा कि नवगछिया पुलिस इंस्पेक्टर अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रहे हैं और उसके साथ गरीबों-भूमिहीनों के पक्ष में आवाज उठाने वाली पार्टी भाकपा-माले के नेतावों का हत्या करने के लिए अपराधियों को खुलेआम उकसाते हैं. ऐसे पुलिस अधिकारी को अविलंब बर्खास्त करें नीतीश प्रशासन, नहीं तो इसके खिलाफ भाकपा-माले निर्णायक लड़ाई लडेंगे. प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा-माले के राज्य कमिटी सदस्य एस के शर्मा व जिला सचिव विन्देश्वरी मंडल ने किया. सभा को मुख्य रुप से जिला कमेटी सदस्य महेश प्रसाद यादव व जिला कमिटी सह ऐक्टू के राज्य सचिव मुकेश मुक्त ने संबोधित किया. विरोध प्रदर्शन में मुख्य रुप से जिला कमेटी सदस्य गौरीशंकर राय, रणधीर यादव, पुरुषोत्तम दास, रेणु देवी, सुधीर यादव, संथाल जी नवगछिया पार्टी प्रखंड कमेटी सदस्य वकील मंडल, राज किशोर यादव, प्रमोद मंडल, राधेश्याम रजक , रवि मिश्र, रामचरण, कांग्रेस यादव,आइसा नेता प्रवीण कुशवाहा ,माले नेता मुन्ना जायसवाल, शंकर पोद्दार, अनिल यादव सहित सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए.
- Home-icon
- बिहार
- _आरा
- _औरंगाबाद
- _छपरा
- _जोगबनी
- _दरभंगा
- _नवगछिया
- _नालन्दा
- _नासरीगंज
- _पूर्णिया
- _फारबिसगंज
- _बक्सर
- _बगहा
- _बासोपट्टी
- _बिहार
- _बेगूसराय
- _भागलपुर
- _मधुबनी
- _मनोरंजन
- _मुंगेर
- _मोतिहारी
- _राजनगर
- _राज्य
- _रोहतास
- _लदनिया
- _वैशाली
- _शेखपुरा
- _समस्तीपुर
- _सासाराम
- _सिवान
- _सुपौल
- _सोनपुर
- _हाजीपुर
- झारखंड
- _रांची
- _जमशेदपुर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर