सीओ ने करायी अतिक्रमित नाली की खोदाई



मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट

   एनएच 227 स्थित तेनुआही चौक के समीप लोगों द्वारा अतिक्रमित नाली की खोदाई सीओ निशीथ नंदन ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर जेसीबी से करवाई। अतिक्रमण के कारण जलबहाव अवरुद्ध हो गया था। अवरुद्ध पानी गांव में प्रवेश करने लगा था। उत्पन्न समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने सीओ निशीथ नंदन को अतिक्रमणमुक्ति के लिए आवेदन दिया था। आवेदन के आलोक में सीओ ने अतिक्रमित सरकारी जमीन की मापी गुरुवार को करवाई। शुक्रवार को नाली को अतिक्रमण से मुक्ति दिलाई गई और जेसीबी से खोदाई शुरू कर दी गई। जानकारी देते हुए सीओ श्री नंदन ने कहा कि बाढ़ प्रभावित तेनुआही गांव के चौक पर कुछ लोग नाली को भरकर अपनी दुकान चला रहे थे। अमीन विनय कुमार को भेजकर मापी करवाई गई और चिह्नित सरकारी जमीन में नाली की खोदाई की गई। लोगों ने सीओ के इस कदम का स्वागत किया है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ