दर्जनभर गांवों में घुसा गागन का पानी



मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट

नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में हुई बारिश के कारण गागन नदी में जल के स्तर में बढ़ोत्तरी हुई है। इसका पानी दोनवारी, पथलगाढ़ा, जानकीनगर, तेनुआही आदि गावों में प्रवेश कर गया है। पानी गांव की सड़कों पर होकर बह रहा है। गांंव के बधार व मोहल्ले में पानी के भर जाने से जनजीवन परेशानी में है। ऐसी लगभग दर्जन भर गावों की है। बधार में पशुचारे से लेकर धान के बिचड़े तक का भारी नुकसान हुआ है। इन गांवों में दोनवारी, मरनैया, मोतनाजय, पथलगाढ़ा, तेनुआही, खोजा आदि गांव शामिल हैं। कारण बताते हुए पंसस रामकुमार यादव ने कहा कि अनियमित पुल निर्माण के कारण गागन नदी दिशा बदल चुकी है। यही कारण है कि गागन का पानी अपनी मूल धारा को छोड़ ग्रामीण इलाके में फैलकर अपनी दिशा तय करता है। नेपाल में बारिश होते ही इस नदी का पानी इन गांवों में फैल जाता है। गागन नदी बहुत पहले धौरी नदी में मिलकर बहती थी। दिशा बदलते हुए वह स्थानीय सोनी नदी में मिलकर बहने लगी, तब से इन गावों की परेशानी बारिश में बढ़ जाती है। गागन नदी को पूर्व की तरह धौरी नदी की ओर मोड़ने की जरूरत है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ