सांसद आर पी मंडल के पिता के निधन पर शोक



मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट

झंझारपुर के सांसद रामप्रीत मंडल के पिता ठक्कन मंडल का निधन हो गया। वे 95 वर्ष के थे। उनके निधन पर लोगों ने गहरी संवेदना प्रकट की है। संवेदना प्रकट करने वालों में जदयू विधायक मीना कुमारी, प्रमुख प्रमिला देवी, सत्यनारायण साफी, हरिनारायण सहनी, कारी ठाकुर, प्रदीप राय, मंगल बिहारी कामत, विजय राम, लोजपा नेता विष्णुदेव भंडारी, रामनारायण पंडित, उमेश प्रसाद सिंह, रामचरित्र सिंह, सत्यदेव प्रसाद, अशोक कामत, राधे प्रसाद सिंह, दीपनारायण साह समेत सैकड़ो ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। लोगों ने कहा कि वे समाजवादी सोच के व्यक्ति थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ