न्यूज़ डेस्क। पटनावासियो को अनलॉक होने के बाद शायद यह लग रहा है कि जैसे पटना से कोरोना संक्रमण खत्म हो चुका है,मगर यह उनकी यह गलती भूल साबित हो रही है।इन दिनों जब से अनलॉक - 3 शुरू हुआ है तब से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में भी वृद्धि होती जा रही है।
बीते दस दिनों में कोरोना संक्रमितो की संख्या 30 से 50 के बीच रही थी मगर पिछले हफ्ते में ही यह संख्या 40 हो गई। यह आंकड़ा सिर्फ पटना शहर का है। पूरे पटना की बात की जाए तो कुल संक्रमितो की संख्या 146175 हो चुकी है राहत देने वाली बात यह है कि इसमें 143478 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके बावजूद भी कोरोना संक्रमितो की संख्या रोज बढ़ ही रही है। बुधवार को ऐम्स और आईजीआईएमएस में 8 नए मरीजों को भर्ती किया गया है।
क्या है वजह :
दरअसल अनलॉक 3 के बाद बाज़ार खुलते ही लोग काफ़ी संख्या में मार्केट में खरीदारी करने पहुंचने लगे हैं। बिना मास्क के भी लोगो को। बाजारों में घूमते देखा जा सकता है,बाजार में भीड़ होने के कारण लोग सोशल डिस्टेंसिंग का भी उल्लंघन कर रहें हैं। हालांकि प्रशासन ने कोरोना महामारी को देखते हुए आम लोगों के साथ साथ दुकानदारों को कुछ दिशा निर्देश जारी किए, जिनमें से प्रमुख घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना, सामाजिक दूरी का पालन करना और हाथों को साफ सुथरा रखने जैसे नियम थे, लेकिन इसके विपरीत मौजूदा पटना के बाजारों में पहुंचने वाले लोग निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं।हालांकि कुछ लोग मास्क जरूर पहन रहे हैं, लेकिन उनमें से भी ज्यादातर लोग मास्क नाक के नीचे पहने नजर आते हैं।
अन्य जिलों का हाल :
अन्य जिले की बात की जाए तो अररिया 5, अरवल 2, बाका 1, बेगुसराय 8, भागलपुर 10, भोजपुर 1 , दरभंगा 9, ईस्ट चंपारण 12, गया 7, गोपालगंज 6, जमुई 1, कटहिार 10, खगडिया 5, किशनगंज 1, लखीसराय 4, मधेपुरा 9, मधुबनी 6, मुगेंर 6, मुजफ्फरपुर 5, नालदा 2, पटना 55, पूर्णिया 12, सहरसा 18, समस्तीपुर 2, सारण 25, शेखपुरा 2, शिवहर 4, सीतामढी 2, सीवान 7, सुपौल 6, वैशाली 14 वेस्ट चम्पारण 3 और दूसरे राज्यो से आये संक्रमितो की संख्या 3 है।
हालात यही रही तो आने वाले दिनों में स्थिति विस्फोटक हो सकती है।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.