यहां देखें पुरा वीडियो
न्यूज़ डेस्क।इन दिनों बिहार के छपरा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है की स्वास्थ कर्मी द्वारा बिना दवा डाले ही खाली सीरिंज से युवक को इंजेक्शन लगा दिया गया है।
दरअसल पूरा मामला छपरा नगर निगम क्षेत्र का है जहां ब्रह्मपुर इमामबाड़ा स्तिथ उर्दू मध्य विद्यालय में कोविड सेंटर बनाया गया है, यहां स्वास्थ कर्मियों द्वारा कोविड वैक्सीन का टीका लगाया जा रहा है मगर वीडियो में यह साफ दिखाई दे रहा हैं कि स्वास्थ कर्मी द्वारा बिना दवा डाले ही खाली सीरिंज से टीका लगाया जा रहा है।
टीका लेने वाले युवक का नाम अजहर हुसैन है और यह अपने दोस्त के साथ कोविड का टीका लेने कोविड सेंटर गया था, जहां इसके दोस्त ने टीका देते समय का वीडियो बना लिया था।
फिलहाल युवक के पिता द्वारा इसकी शिकायत सिविल सर्जन एवं सारण के जिला पदाधिकारी से की गई है।इन लोगों का कहना है पुरे मामले की जांच की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.