बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का पाकिस्तानी कनेक्शन, एनआईए से जांच की की गई मांग


फोटो : सोशल मीडिया

न्यूज़ डेस्क। इस साल होली के दौरान पटना में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित क्रिकेट लीग का आयोजन पाकिस्तान को फंडिंग करने के लिए किया गया था।

पाकिस्‍तान की कंपनी को 90 लाख रुपए देने का है जिक्र :

बिहार किक्रेट बोर्ड पर आरोप लगा है कि बीसीएल के आयोजन से हुई आमदनी से 90 लाख की बड़ी राशि पाकिस्तान कंपनी चलानेवाले एक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर किए गए थे। मामले में क्रिकेट एसोसिएशन आफ नालंदा के सचिव अरशद जैन नाम के एक व्यक्ति ने राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी यानी एनआइए  को पत्र लिखकर इस मामले की जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने इस पूरे मामले की जांच की मांग की है। बता दें  बीसीए की ओर से पटना के ऊर्जा स्‍टेडियम में बिहार क्रिकेट लीग का आयोजन किया गया था, जिसमें कपिल देव सहित क्रिकेट खिलाड़ी आए थे। बिहार के राज्यपाल ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया था। अब इस लेटर के सामने आने के बाद बिहार क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। बोर्ड ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। 

एनआइए को लिखे पत्र में अरशद जैन ने दरभंगा ट्रेन ब्लास्ट का भी जिक्र किया है। उन्होंने दरभंगा टीम के बीसीएल से जुड़े होने और दरभंगा ब्लास्ट को लेकर शंका जाहिर की है। बिहार क्रिकेट लीग का फाइनल दरभंगा की टीम ने ही जीता था। जीत दर्ज करने वाली टीम को 15 लाख रुपए का इनाम मिला था। 

क्या है आरोप :

एनआइए को लिखे पत्र में अरशद ने लिखा है कि पाकिस्तान की कंपनी के मालिक अरशद निजाम (श्रीनगर का रहने वाला) ने दिल्ली के पते पर एक कंपनी खोली, जिसके खाते में बीसीएल के पैसे देने की बात कही है। पत्र में बीसीएल द्वारा पाकिस्तान की कंपनी को 90 लाख दिए जाने का जिक्र है।

क्या कहते हैं अधिकारी :

वहीं बीसीए के कार्यकारी सचिव कुमार अरविंद और बीसीएल पदाधिकारियों ने इस आरोप को मनगढंत और बेबुनियाद बताया है। इस लीग के उद्घाटन और समापन समारोह के अलावा अलग -अलग मैचों में बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव, पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी समेत कई बड़े अफसर शामिल हुए थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ