शराब बरामदगी मामले में फरार चल रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार



नवगछिया : शराब बरामदगी मामले में शनिवार को फरार चल रहे एक युवक को रंगरा पुलिस ने गिरफ्तार कर किया है. रंगरा के थनाध्यक्ष माहताब खान ने कहा कि गिरफ्तार युवक भीमदास टोला निवासी श्रवण कुमार है. थानाध्यक्ष ने कहा कि 18 जून को शराब बरामदगी मामले में एक आरोपी अजीत कुमार को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि श्रवण वहां से भाग निकला था. इस बार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने श्रवण को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का कोरोना टेस्ट करवा कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ