मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
एन एच 227 के बगल स्थित पद्मा गांव की संपर्क सड़क को जलजमाव से मुक्ति दिलाने के लिए नाली का निर्माण सीओ निशीथ नंदन की देखरेख में शुरू हुआ। विदित हो कि लदनियां वाया जयनगर- लौकहा एनएच 227 का निर्माण बीस वर्षों के बाद पूर्णता की ओर अग्रसर है। कुछ जगहों को छोड़ सड़क का कालीकरण भी हो गया। लोगों में सड़क निर्माण को लेकर बारिश से पहले प्रसन्नता थी। बारिश आते ही प्रसन्नता विषाद में बदल गई। सड़क की ऊंचाई बढ़ने से पद्मा से छपकी तक जानेवाली पीडब्ल्यूडी सड़क पर हुए जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई। लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। इसप्रकार की समस्या एनएच के बगल स्थित प्राय: सभी गांवों की सम्पर्क सड़कों का है। सीओ निशीथ नंदन ने दूरभाष पर बताया कि पद्मा- छपकी व पिपराही समेत अन्य सड़कों पर पानी निकासी की व्यवस्था की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.