सांढ़ ( पशुधन ) की बाहर निकली आंख के सफल इलाज की हो रही सराहना



मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट

  स्थानीय लदनियां बाजार में महीनों से रह रहे एक पशुधन की आंख पर किसी ने लाठी-दंडे व तेज हथियार से प्रहार किया। उसकी आंखें निकलकर बाहर लटक गई। लोगों को इसके हाल पर दया आई और इलाज कराने की कोशिश की। भवनहीन, दवा विहीन प्रखंड पशु चिकित्सालय मेंं इलाज की कोई व्यवस्था सम्भव नहीं हो सकी। लोगों के आग्रह पर उक्त चिकित्सालय के सहायक कर्मचारी सुरेन्द्र राय ने अपने निजी खर्चे पर इलाज करने का मन बनाया। लोगों के सहयोग से इसे धरती पर सुलाकर इसकी बाहर लटकी आंख का सफल ऑपरेशन किया। श्री राय ने अपनी ओर से सात हजार रुपये खर्च किये। ऑपरेशन के बाद पशुधन पूरी तरह स्वस्थ दिख रहा है। इस मानवतावादी प्रयास का दीपनारायण साह, सरोज यादव, पप्पू यादव, रामपुकार साह, वैद्यनाथ साह ने स्वागत किया है। लोगों ने श्री राय की सराहना की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ