जयनगर से बेनीपट्टी को जाने वाली मुख्य सड़क को किया गया जाम


 

मधुबनी  - बासोपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत छतौनी गांव में जयनगर उमगांव मुख्य सड़क को सड़क किनारे बसे लोगों ने जेसीबी मशीन से जबरन घर तोड़ने को लेकर जाम कर दिया.करीब दो घंटे तक सड़क जाम रही.एनएच 104 मुख्य सड़क निर्माण कार्य के विभाग ने करीब चार माह पहले सड़क की जमीन में घर बनाए करीब सैकडों लोगों को नोटिस भेजकर सड़क की जमीन को खाली कराए जाने को लेकर दिया था.इस बाबत भूमिहीन परिवार की लोगों ने उक्त नोटिस का हवाला देकर बासोपट्टी अंचल अधिकारी से बसने के लिए जमीन मुहैया कराए जाने के लिए आग्रह किया.इस मामले पर तत्कालीन अंचल अधिकारी ने एनएच उत्तर की ओर बिहार सरकार की आम जमीन का पर्चा उक्त भूमिहीन लोगों के बीच वितरण कर दिया.कई लोगो ने बताया कि जिस आम ज़मीन का पर्चा लोगों दिया गया है उस जमीन पर गांव के दबंग लोगों कब्जा पूर्व से है और वह लोग उस आम जमीन को छोड़ने को तैयार नहीं है.इस मामले पर सड़क निर्माण विभाग के अधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को जेसीबी मशीन से सड़क किनारे जमीन पर बने घर को तोड़ दिया.घर को तोड़ते हीं लोग भरक गए और जेसीबी मशीन को घेरकर मुख्य सड़क को जाम कर नारेबाजी करने लगे.राजीव सिंह ने बताया कि कई भूमिहीन लोगो को शुक्रवार को बारिश के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा.खुले आसमान के नीचे कई भूमिहीन लोग रहने को विवश है.स्थानीय समाजसेवियों के पहल पर सड़क जाम हटाया गया.इस मामले को लेकर सीओ हर्ष हरि ने दूरभाष पर बताया कि कई भूमिहीन परिवार के बीच पर्चा वितरण कर दिया गया है.इसका सीमांकन करवा दिया जायेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ