पुलिस वाहन ने ऑटो में मारा धक्का, महिला घायल - चालक को पुलिस ने लिया हिरासत में



नवगछिया प्रतिनिधि - नवगछिया एनएच 31 पर एक पुलिस वाहन के धक्के से ऑटो में बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी है. महिला का इलाज स्थानीय स्तर से एक निजी क्लीनिक में कराया गया है. दूसरी तरफ चालक को स्थानीय लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया है. पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है. नवगछिया पुलिस स्तर से जानकारी मिली है कि उक्त वाहन होमगार्ड के जवानों का था जिसमें सिर्फ चालक था. चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ