पटना पालीगंज में डंपर से टकराई बाइक, घटनास्थल पर ही दो युवकों की मौत ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार



रिपोर्ट- नितीश कुमार

जिला - पटना

पटना के पालीगंज में दर्दनाक हादसा, घटना पालीगंज थाना क्षेत्र के कुरकुरी गाँव की समीप कि है। जहाँ NH-139 पर तेज रफ्तार से जा रही डंपर ने बाइक से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस की टीम अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



बताया जा रहा है कि ये हादसा रफ्तार की वजह से हुई है। दोनों युवक पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के अंकुरी गाँव निवासी (1) मोहित कुमार पिता जय नरायण मोची (2) लाल मोहन कुमार पिता सिपाही मोची स्थानीय लोगों ने बताया कि डंपर कि ड्राइवर काफी तेज गती से गाड़ी चला रहा था। अचानक डंपर का संतुलन बिगड़ गया और बाइक से टकरा गया, जिससे दोनो युवक कि घटनास्थल पर ही मौत हो गई,जनकारी के अनुसार डंपर ड्राइवर ने गाड़ी कुरकुरी गाँव के पास छोड़कर फरार हो गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ