Header Ads Widget

पटना से सटे मनेर में गंगा नदी में डूबी नाव,जान बचाने नदी में कूदे लोग, कई लापता



न्यूज़ डेस्क। पटना से सटे मनेर में उस समय हड़कंप मच गया जब गंगा नदी में लोगों से भरी नाव अचानक से पलट गई। वीडियो देखने के बाद यही लगता है नाव में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। पुरी घटना मनेर और सारण के मेहरोली घाट के निकट की है। बताया जा रहा है नाव कोइल्वर जा रही थी।

सूत्रों के अनुसार नाव पर यात्री के इलावा इस पर अवैध रूप से बालू ले जाया जा रहा था, नाव पर यात्री और बालू का वज़न अधिक हो जाने के कारण नाव बैलेंस नहीं बना सकी और नतीजा यह हुआ की नाव देखते ही देखते गंगा नदी में समा गई।
वहां मौजूद लोगो के अनुसार दर्जनभर से अधिक लोगों का अभी भी पता नहीं चला है। गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश जारी है। पुलिस प्रशासन घटना स्थल का मुआयना कर रहा है।

 बताते चलें अभी बरसात के समय गंगा नदी का जल स्तर काफ़ी बड़ा हुआ है और गंगा नदी खतरे के निशान पर बह रही है।