न्यूज़ डेस्क। एक बार फिर एक नौजवान पकड़ौवा शादी का शिकार बन गया इस बार कि यह घटना पटना के पास फतुहा की है, जहां फतुहा के पास शिवचक गांव का रहने वाला शशि कुमार अपने फूफा के घर बाइक से जा रहा था तभी रास्ते में कुछ लड़कों ने उसकी बाइक को रोक कर उससे बात करने लगे। बातों ही बातों में अचानक से जबरन इस युवक को बंधक बना लिया जाता है फिर एक बोलोरो गाड़ी में बैठाकर कर नालंदा के पास हिलसा ले जाकर जबरन युवक की शादी भिकुआ गांव की रहने वाली लड़की से करवा दी जाती है।
इधर लड़के के घर वाले जब अपने लड़के को खोजना शुरू किया तो कुछ पता ही नही चल पा रहा था आखिर पुलिस की मदद से छानबीन की गई तो पता चला की शादी कराने की नीयत से लड़के को अगवा कर कुछ लोग बोलोरो से ले गए हैं, फिर फतुहा पुलिस ने नालंदा ज़िला के हिलसा में एक मंदिर से युवक को बरामद किया जब तक इसकी शादी कराई जा चुकी थी।
अब सवाल यह उठता है कि क्या किसी का अपहरण कर जबरन उसकी शादी करा दी जाए और जीवन भर किसी के साथ रहने पर मजबूर किया जाए, तो क्या इसे विवाह माना जाएगा? मगर बिहार में लंबे समय से ऐसा होता आ रहा है।
फिलहाल पुलिस ने बोलोरो चालक और एक महिला को गिरफ्तार किया है।