280 कार्टून चैनीज सेव के साथ एक धराया



मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट

लदनियां के एसएसबी कैम्प पिपराही के जवानों ने 28 कार्टून चैनीज सेव के साथ एक टेम्पो चालक को दबोचा। वह नेपाल से लाये गये सेव को खुटौना की तरफ ले जा रहा था। सेव का वजन कुल 280 किलो बताया गया। गुप्त सूचना के आधार पर गश्ती कर रहे जवानों ने इसे टेम्पो समेत गिरफ्तार किया। टेम्पो चालक ने अपना नाम लौकहा के सहोड़वा गांव का रहनेवाला प्रदीप राय बताया है। जब्ती समेत इसे कस्टम को सुपूर्द कर दिया गया है। जानकारी कैम्प के पदाधिकारी अंकित कुमार ने दी है। वही 30 लीटर डीजल 50 लीटर पेट्रोल से लदा बाइक के साथ धर्मनाथ यादव पिता तेजिलाल यादब ग्राम धता पिपराही को पकड़ा जयनगर कस्टम को सौपा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ