मेगा कैंप लगाकर 27 जगहों पर लगाया जाएगा टीका



नवगछिया - नवगछिया प्रखंड क्षेत्र में फिर से टीकाकरण लक्ष्य के तहत पूरा हो इसके लिए 1 जुलाई को मेगा कैंप लगाने की तैयारी की गई है. यह जानकारी नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान दी. उन्होंने कहा कि नवगछिया प्रखंड क्षेत्र में जिस तरह से पूर्व में टीकाकरण किया गया था ठीक उसी तरह से इस बार मेगा कैंप लगाकर पंचायत स्तर पर काम करना होगा. इस मोके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने कहा कि अलग-अलग पंचायतों में जीविका, विद्यालय के शिक्षक एवं आंगनवाडी सेविका के द्वारा शिविर में सहयोग कर अधिक से अधिक लोगों के बीच टीका लगवाएंगे. यहां पर इस बार ऐसी महिलाओं को भी टीका लगाया जाएगा जो बच्चे को दूध पिला रही है. मालूम हो कि इसी महिलाओं का टीका लगाने पर प्रतिबंध था जो बच्चे को दूध पिला रही थी इस बार वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर ऐसी महिलाओं को भी टीका लगाना है. इस मोके पर नवगछिया बीडीओ प्रशांत कुमार, सीडिपोओ अनुपमा कुमारी, स्वास्थ प्रबंधक ओम कुमार एवं सुमित कुमार समेत जनप्रतिनिधियों में ढोलबज्जा पंचायत के मुखिया मुन्ना मंडल, खगड़ा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अमोद कुमार साहु सहित कई लोग उपस्थित थे.

स्वास्थ्य व्यवस्था में कैसे सुधार हो यह मेरा लक्ष्य - डॉ बरुण


नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ बरुण ने एक प्रेस वार्ता आयोजित करते हुए कहा कि अस्पताल की व्यवस्था एक माह पहले क्या थी और अब क्या है यह किसी से छुपी नहीं है. ऐसी स्थिति में मेरा सबसे पहला लक्ष्य रोगियों को बेहतर सुविधा देने और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार करना है. ऐसी स्थिति में एक व्यक्ति व्यवस्था पर भारी पड़ रहा है. किसी भी कार्य मे सहयोग नहीं किया जा रहा है. जिससे कई तरह के कार्य ठप हैं. अपने निजी खर्च से उन्होंने जो भी किया है वह निर्णय सिर्फ मेरा नहीं है वरन गठित कमेटी का है. जिसका प्रमाण अस्पताल में उपलब्ध है. डॉ बरुण ने कहा कि स्वास्थ्य प्रबंधक द्वारा किया जा रहा असहयोग अनुशासनहीनता और कर्तव्य के प्रति उदासीनता है. इसे आरोप प्रत्यारोप की नजर से न देखा जाना चाहिये. बार बार लैटर दिए जाने के बाद भी उन्होंने एक भी लैटर का जबाव नहीं दिया और लैटर रिसीव भी नहीं किया. डॉ बरुण ने कहा कि वे सेवा भाव से चिकित्सक बने हैं और हमेशा सेवा भाव के साथ ही काम कर रहा हूं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ