1650 बोतल शराब एवं एक कार, दो बाइक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 


मधुबनी  - बासोपट्टी से रौशन कुमार की रिपोर्ट।

थाना क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे महिनाथपुर गांव में दो अलग अलग जगहों पर बासोपट्टी थाना पुलिस के द्वारा छापेमारी की गई.जिसके दौरान 1650 बोतल शराब बरामद किया गया.बताते चलें कि यह करवाई गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में किया गया है.मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष के प्रतिवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. बताया गया है कि छापेमारी के दौरान एक कार,दो बाइक एवं तीन मोबाइल भी जब्त किया गया है.बताया कि क़ार से करीब 900 बोतल शराब एवं महीनाथपुर गांव में ही आम के बगीचे के समीप दो बाइक के साथ 750 बोतल शराब जब्त किया गया है.गिरफ्तार किए गए तस्कर की पहचान राजनगर थाना क्षेत्र के रांटी मोहनपुर गांव निवासी बलिराम कुमार एवं नगर थाना के गांधी चौक निवासी विजय कुमार नायक के रूप में किया गया है.

साथ ही बतादें की पूर्व शराब मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.जिसकी पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत कटैया गांव निवासी कमलेश यादव के रूप में किया गया है.सभी मामले के संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि.अपराधी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ