अररिया/ज्ञान मिश्रा की रिपोर्ट:-
जोगबनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार की दोपहर करीब 1:30 बजे एसएसबी जवानों एवं जोगबनी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से गुप्त सूचना के आधार पर कार से एक किलो चरस के साथ दो व्यक्ति को भेड़ियारी कैम्प के समीप धर दबोचा।
मिली जानकारी के अनुसार भेड़ियारी एसएसबी बीओपी कैम्प प्रभारी सब इंस्पेक्टर अंशु कुमार को सूचना मिली कि एक सफेद रंग की कार से तस्कर तस्करी का सामान लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस से मिलकर जाल बिछाया गया और भेड़ियारी कैंप के समीप नाका लगा दिया। कुछ ही देर बाद कार लेकर तस्कर पहुंच गया, जिसे रोक कर तलाशी किया गया तो कार से 1 किलो चरस बरामद किया गया जिसे जप्त कर कार में बैठे दो तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ करने पर जोगबनी थाना क्षेत्र दक्षिण महेश्वरी निवासी जितेंद्र साह तथा सुनील साह बताया है। गिरफ्तार तस्कर व जप्त सामग्री का कागजी खानापूर्ति के बाद जोगबनी थाना पुलिस को सुपुर्द किया। इस अभियान में एसएसबी के इंस्ट्रक्टर वीरेंद्र कुमार, सब इंस्पेक्टर अंशु कुमार, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, सुरेंद्र कुमार तथा जोगबनी थाना से थाना अध्यक्ष अफताब अहमद, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह, के साथ अन्य पुलिस जवान शामिल थे।



0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.