मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट...
लदनियां में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने में महिलाएं पुरुषों से आगे हैंं, जिसका लाभ इन्हें कोरोनाकाल में मिलता दिख रहा है। यहां संक्रमितों की संख्या 70 है, जिसमें 53 पुरुष और 17 महिलाएं शामिल हैं। प्रखंड क्षेत्र में अधिकृत और अनधिकृत तौर पर कोरोना से जो मौत की संख्या सामने आई है, उसमें महिलाओं की संख्या बहुत कम है। इसका कारण पूछे जाने पर कई पारखी लोगों ने बताया कि पुरुष की अपेक्षा महिलाएं अधिक कोरोना एहतियात बरतती हैंं। महिलाएं घर में रहती हैं। पर्दानशीन होकर घर से निकलती हैं। अपने वस्त्रों से बड़े बुजुर्गों के सामने नाक मुंह ढकती हैंं। स्कूली छात्राएं दोपट्टे से नाक मुंह को बांध कर भीड़भाड़ में जाती हैं। मशालापसंद व कामकाजी होने के कारण इनमें अपेक्षाकृत रोगनिरोधी क्षमता अधिक होती है। यही कारण है कि महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा कम संक्रमित होती हैं। महिलाओं की तरह पूरुषों को भी एहतियाती होना चाहिए।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.