रिपोर्ट - नितीश कुमार,जिला - पटना
घटना पर छानबीन करने के बाद मिली जानकारी के अनुसार अरवल जिला मे कुर्था विधानसभा के किंजर थाना क्षेत्र के अंगारी गांव निवासी दीपक कुशवाहा उर्फ टाइगर को सोए अवस्था में अज्ञात अपराधियों ने 6 गोली मारकर हत्या कर दी । हत्या के बारे में जानकारी गुरुवार को अगले सुबह परिजनों को मिली । ग्रामीणों द्वारा सूचना के आलोक में किंजर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया गया । जानकारी के अनुसार मृतक के घर से कुछ दूर मुर्गी फार्म हाउस में सोए अवस्था में अपराधियों ने गोली मारकर कर हत्या किया । घटना स्थल पर JDU जिलाध्यक्ष मंजू देवी ने पहुँच कर हत्या की निंदा करते हुए परिजन को सांतावना दी । वही पुलिस प्रशासन से हत्या में शामिल दोषी अपराधी को चिंहित कर पकड़ने को मांग किया गया हैं । हत्या से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई ।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.